Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूंजीवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने में लगी हैं: मायावती

पार्टी के हित में बहुजन समाज के लोग अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इस मामले में कभी मेरे रिश्ते-नाते आड़े नहीं आएंगे।

17 Mar 2025

 पूंजीवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने में लगी हैं: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अपने जीते ​जी अपने भाई-बहन और रिश्ते-नातों के स्वार्थ में पार्टी को कभी भी कमजोर नहीं पड़ने दूंगी। वैसे भी मेरे लिए भाई-बहन और रिश्ते-नाते केवल बसपा का ही एक अंग है, उसके सिवाय कुछ भी नहीं। पार्टी के हित में बहुजन समाज के लोग अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इस मामले में कभी मेरे रिश्ते-नाते आड़े नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सावधानी तौर पर यह भी बताना चाहूंगी कि पिछले कुछ सालों से सत्ता व विपक्ष में बैठी सभी जातिवादी, सांप्रदायिक व पूंजीवादी पार्टिया बसपा के विरूद्ध अंदर ही अंद इसे बसपा को कमजोर करने की पूरी कोशिश में लगी हैं। यह प्रयास बाबा साहेब के जीते जी भी किया गया गया था। लेकिन बाबा साहेब और उनके बाद कांशीराम ने इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया है। मैं भी अपने बहुजन समाज के बलबूते पर इनके इस मंसूबों को पूरा नहीं होने दूंगी। यह मेरा पार्टी के लोगों को पूरा वायदा है। उन्होंने यह भी अपील की ळै कि बसपा के लोग ऐसे लोगों से सचेत रहे।

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से वक्फ बिल पर भी सत्ता व विपक्ष द्वारा जो राजनीति की जा रही है तो यह अति चिंता की बात है। यह मामला समय रहते सहमति से सुलझा लिया जाता तो यह ज्यादा बेहतर होगा। केंद्र सरकार इस मामले में जरूर पून: ​सोच विचार करें। जबकि जातिवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने में लगी हैं। उनके साजिश और मंसूबों को पूरा नहीं होने दुंगी। बहुजन समाज मेरे साथ खड़ा है और पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में भी सक्षम है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूंजीवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने में लगी हैं: मायावती
पार्टी के हित में बहुजन समाज के लोग अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इस मामले में कभी मेरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News